Bihar Lahkar Mahasangh Meeting Focuses on Community Unity and Development एकजुटता से हीं समाज का विकास संभव : अनिल, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsBihar Lahkar Mahasangh Meeting Focuses on Community Unity and Development

एकजुटता से हीं समाज का विकास संभव : अनिल

चकाई बाजार में लहेरी समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के उद्देश्यों, लक्ष्यों और कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। महासचिव अनिल कुमार गुप्ता ने समाज में एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी की आवश्यकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईWed, 16 April 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
  एकजुटता से हीं समाज का विकास संभव : अनिल

चकाई, निज प्रतिनिधि। चकाई बाजार स्थित लहेरी टोला स्थित एक निजी भवन में बिहार लाहकार महासंघ के महासचिव अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में लहेरी समाज की एक बैठक हुई। बैठक में संगठन के उद्देश्य, लक्ष्य, कार्ययोजना, कार्य पद्धति, उपलब्धियां और कोष संग्रह के तय नीति पर चर्चा की गई। साथ ही जिला कमेटी की भूमिका के संबंध पर चर्चा की गई। ताकि समाज मे एकजुटता लाई जा सके। मौके पर महासचिव अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार लाहकार महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में पारित सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य के लिए जिला कमेटी के गठन हेतु चकाई लहेरी समाज के लोगों के साथ बैठक की गई। इससे पहले सिकंदरा, जमुई और सोनो में भी समाज के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया गया। बैठक में जिला कमेटी और प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्यों को शामिल करने से संबंधित सुझाव लिए गए। संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन लहेरी ने कहा कि एकजुटता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा समाज आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। समाज को आगे ले जाने के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है। साथ हीं हमारे समाज के बच्चो के बीच शिक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। तभी हमारा समाज आगे बढ़ पाएगा। बैठक का संचालन विकास कुमार लहेरी ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष पद्मभूषण लहेरी, संयुक्त सचिव शंकर साह, बिपिन लहेरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार, संजय लहेरी, अर्जुन लहेरी, मनोज लहेरी, भोला लहेरी,

सत्यनारायण लहेरी, रामकिशुन लहेरी, राजेंद्र लहेरी, अशोक लहेरी, मनोज लहेरी, राजेश लहेरी, रघुनंदन लहेरी, श्रवण लहेरी, ललन लहेरी, पंकज लहेरी, रामस्वरूप लहेरी, विवेक लहेरी, चिंटू लहेरी, सूरज लहेरी, सागर लहेरी, छोटू, शिवम, अनुराज, अनमोल लहेरी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।