सिकंदरा विस क्षेत्र में घर घर कांग्रेस का जनसंवाद
सिकंदरा में कांग्रेस पार्टी ने घर-घर जनसंवाद अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व बिनोद कुमार चौधरी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांवों में जाकर जनता से बातचीत की और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी...

सिकंदरा, निज प्रतिनिधि। घर-घर कांग्रेस की पहचान व हर हाथ को मिले सम्मान इसी संकल्प के साथ मंगलवार को सिकंदरा विधानसभा अंतर्गत खैरा, आढ़ा एवं मरकामा गांवों में कांग्रेस पार्टी द्वारा घर-घर जनसंवाद अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ सदस्य बिनोद कुमार चौधरी ने किया। इस जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोली ने गांव-गांव जाकर आम जनता से मुलाकात की। उनके घरों तक पहुंचकर संवाद स्थापित किया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों, योजनाओं तथा माई-बहन योजना न्याय योजना, युवा रोजगार गारंटी, नारी गरिमा योजना जैसे कल्याणकारी कार्यक्त्रमों की जानकारी दी। जन सम्पर्क के दौरान ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिलाओं ने माई बहन योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2500 रूपए मासिक आर्थिक सहायता की सराहना की जिसे महागठबंधन सरकार बनने पर लागू किया जाएगा। बिनोद कुमार चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि यह अभियान न केवल कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य है। मौके पर कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे इलाके में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल देखा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।