प्रदेश पदाधिकारियों के नाम पर खुशी जाहिर की
प्रदेश पदाधिकारियों के नाम पर खुशी जाहिर की प्रदेश पदाधिकारियों के नाम पर खुशी जाहिर की प्रदेश पदाधिकारियों के नाम पर खुशी जाहिर की प्रदेश पदाधिकारियो

कटिहार बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की सूची घोषित होने पर कटिहार भाजपा ने खुशी जाहिर की जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार के सशक्त एवं मजबूत संगठन बनाया है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का विशेष ख्याल रखा गया है। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने प्रदेश महामंत्री के रूप में राधा मोहन शर्मा ,राजेश वर्मा, राकेश कुमार ,लाजवंती झा, को बनाया गया, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रमोद चंद्रवंशी ,सुधांशु शंभू ,धर्मशिला गुप्ता ,प्रदेश मंत्री में संतोष रंजन राय, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता ,अजय यादव, अनिल ठाकुर को बनाया गया।
वहीं क्षेत्रीय सह प्रभारी में नरेश शाह सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामना दिया। वही बधाई देने वालों में पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे , सौरभ कुमार मालाकार, गोविंदा अधिकारी, प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, राघवेंद्र सिंह, सीमा झा, गौरव पासवान, रीना झा,आलोक मंडल, बब्बन झा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।