पूर्व नगर अध्यक्ष सोनी ने सौंपा जिला महामंत्री को लेखा-जोखा
बागेश्वर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा जिला महामंत्री अनिल कार्की को सौंप दिया है। वर्तमान अध्यक्ष कवि जोशी ने अभी तक कोई लेखा-जोखा नहीं दिया है। प्रदेश अध्यक्ष...

बागेश्वर, संवाददाता नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा जिला महामंत्री को दे दिया है। इस हिसाब को अब महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे। वर्तमान अध्यक्ष ने अभी हिसाब नहीं दिया है। मालूम हो कि वर्तमान अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष के विवाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों की अध्यक्षों से अपने कार्यकाल का हिसाब देने को कहा। इसी को लेकर गत दिनों बागेश्वर में बैठक हुई, लेकिन बैठक हंगामेदार रही। तब पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी से तीन दिन का समय हिसाब देने के लिए मांगा था, जबकि वर्तमान अध्यक्ष कवि जोशी ने हिसाब देने से मना कर दिया था।
मंगलवार को हरीश सोनी ने अपने वायदे के मुताबिक जिला महामंत्री अनिल कार्की को अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा सौंप दिया है। अब इसे प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व जिलाध्यक्ष बबलू नेगी को भेजा जाएगा। महामंत्री कार्की ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष ने कोई लेखा-जोखा उन्हें नहीं दिया है। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को बता दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।