सरकार बनी तो बिहार में भी माई-बहिन मान योजना का महिलाओं को मिलेगा लाभ
सरकार बनी तो बिहार में भी माई-बहिन मान योजना का महिलाओं को मिलेगा लाभ सरकार बनी तो बिहार में भी माई-बहिन मान योजना का महिलाओं को मिलेगा लाभ सरकार बनी

मनिहारी। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवास पर सोमवार को कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया इस विशेष शिविर में मुख्य रूप से मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, राहुल पांडे मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस विशेष शिविर में योजना का लाभ लेने के लिए सैकड़ो महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। मौके पर मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार की बहन और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए एक अच्छी पहल की है। माई बहिन मान योजना के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार की बहनों और बेटियों को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी।
जिससे हमारे बिहार की बहन बेटियां आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और महिलाओं की सशक्तिकरण पर जोर दिया है। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के हित के लिए कई योजनाएं अलग-अलग राज्यों में लागू किया हैं। अब बिहार में भी अगर कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो माइ बहिन मान योजना के तहत प्रति माह 2500 की आर्थिक सहायता महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। जिसको लेकर एक विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और कांग्रेस पार्टी के इस योजना को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस पार्टी के पहल का सराहना की। मौके पर गोपाल कृष्ण यादव,मनान,वहाब,चिन्मय,अतीत,रजीईवाम,मो. साजिद,जयप्रकाश यादव,सुल्ताना परवीन,कुसुम खातून,चमेली, निशा,सुंदरी देवी, रामदुलारी देवी,सुनीता देवी सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं। फोटो कैप्शन। कटिहार- 20 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।