Elections Held for President Secretary and Treasurer in Gujarat s Tribal Farmers Union किसान जनजाति सेवा संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न, तपन मंडल फिर बने अध्यक्ष, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsElections Held for President Secretary and Treasurer in Gujarat s Tribal Farmers Union

किसान जनजाति सेवा संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न, तपन मंडल फिर बने अध्यक्ष

किसान जनजाति सेवा संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न, तपन मंडल फिर बने अध्यक्ष किसान जनजाति सेवा संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न, तपन मंडल फिर बने अध्यक्षकिसान जनजाति

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSun, 8 June 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
किसान जनजाति सेवा संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न, तपन मंडल फिर बने अध्यक्ष

अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खट्टी भवानीपुर पंचायत के गुज्जी महानंद टोला गांव में आज रविवार की दोपहर अखिल भारतीय किसान जनजाति सेवा संघ ने हर पांच वर्षों की तरह इस वर्ष भी अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित किया। इस चुनाव में एक बार फिर से तपन मंडल को अध्यक्ष और तरुण मंडल को महासचिव पद के लिए निर्वाचित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए इस बार किशोर कुमार दत्त को चुना गया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष तपन मंडल और महासचिव तरुण मंडल ने चुनाव के बाद कहा कि, हमें गर्व है कि संघ के सदस्यों ने एक बार फिर हमें सेवा का अवसर दिया है।

पहले की तरह हम इस बार भी अपनी जाति के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और दुगुनी तत्परता से काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के लिए कोई आवासीय विद्यालय नहीं है, जिसके लिए वे सरकार से मांग करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।