Inspection Reveals Poor Condition of Anganwadi Centers in Falka मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गड़बड़ी आयी सामने, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsInspection Reveals Poor Condition of Anganwadi Centers in Falka

मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गड़बड़ी आयी सामने

मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गड़बड़ी आयी सामने मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गड़बड़ी आयी सामनेमुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 31 May 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गड़बड़ी आयी सामने

फलका, एक संवाददाता फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत में ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया भारती कुमारी के द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों निरीक्षण किया गया।इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति अत्यंत खराब होने एवं आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति में सुधार लाने को लेकर जिला पदाधिकारी,आईसीडीएस,सीडीपीओ फलका एवं बीडीओ फलका को पत्र लिखकर अवगत कराई है। मुखिया ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में पंचायत के वार्ड संख्या 12 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 40 की स्थिति अत्यंत खराब रहने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा मिल रही थी। शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 40 समय 8:30 बजे औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र पर सेविका उपस्थित नहीं थी।

चार-पांच बच्चे बिना पोशाक के बिना स्लेट पेंसिल किताब के उपस्थित थे। केंद्र की स्थिति काफी दयनीय थी। साफ-सफाई बिल्कुल नहीं था। कुछ समय बाद सेविका अपने केंद्र पहुंची तो सेविका से पंजियों का मांग किया गया। लेकिन सेविका के द्वारा पंजी उपस्थित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा किसी भी तरह का निगरानी आंगनबाड़ी केंद्रों का नहीं किया जाता है। वार्ड संख्या 14 के केंद्र संख्या 46 पर भी सेविका ससमय अपने केंद्र पर उपस्थित नहीं थी। वहीं उपस्थिति पंजी में भी अनियमितता पाई गई। इस तरह की कुव्यवस्था देखकर यह प्रतीत होता है कि आंगनबाड़ी केंद्र का सही से संचालन नहीं हो रहा है।आंगनबाड़ी केंद्र का सही से संचालन हो इसके लिए महिला पर्यवेक्षिका की नियुक्ति की गयी है। बावजूद क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का हालत खस्ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।