Kharif Crop Training Program Held in Dandkhora Block फसल को लगाने से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य कराए, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsKharif Crop Training Program Held in Dandkhora Block

फसल को लगाने से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य कराए

फसल को लगाने से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य कराए फसल को लगाने से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य कराए फसल को लगाने से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य कराए फसल को

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 31 May 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
फसल को लगाने से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य कराए

डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड के किसान भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा, सहायक निदेशक (रसायन) इंद्रजीत मंडल कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ,जूट वैज्ञानिक दिवाकर पासवान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार ,डीडीएम नाबार्ड अमित सिन्हा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया आलोक चौहान, प्रखंड कृषक सूचना सलाहकार के सदस्य शेख साबिर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। मंच संचालन नोडल कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा ने किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने आगामी खरीफ मौसम में धान की खेती होगी।

अभी से ही धान का बिछड़े गिरना शुरू हो गया है उन्होंने बिचड़ा गिरने से पूर्व धान के बीज उपचार करने को कहा। जिससे बीज जनित रोग नहीं होगा। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि गेहूं एवं मक्का की फसल कट चुकी है। वैसे खाली खेतों में हरी खाद के रूप में ढांचा एवं मूंग की बुआई करें। जिससे धान की फसल काफी फायदा होगा। रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग करना पड़ेगा। सहायक निदेशक रसायन इंद्रजीत कुमार ने कहा कि किसी भी फसल को लगाने से पूर्व मिट्टी जांच अवश्य करायें। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो ,भाजपा महामंत्री आलोक मंडल मंडल ,पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल, पंचायत समिति सदस्य बसंत चौहान ,सरपंच दिनेश मंडल, सरपंच प्रतिनिधि कमल यादव, कृषक सूचना सलाहकार के सदस्य शेख साबिर सहायक, तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार झा, किसान सलाहकार मोहम्मद तनवीर आलम ,मोहम्मद शाहनवाज अहमद सहित कई किसान मौजूद थे। आजमनगर प्रखंड में ई किसान भवन प्रांगण में खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा, उद्यान पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, विश्व सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल पाल जदयू नेता राकेश सिंह आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक ने कहा कि खरीफ फसल की बुवाई करने से पहले किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर ले तो फसल की उपज दुगुना कराए जाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।