BJP East Mandal Meeting Held in Chautham to Discuss Organization Expansion भाजपा कार्य समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर किया चर्चा, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsBJP East Mandal Meeting Held in Chautham to Discuss Organization Expansion

भाजपा कार्य समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर किया चर्चा

चौथम में भाजपा पूर्वी मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सोनी कुमारी ने की। इस दौरान संगठन विस्तार और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। सोनी कुमारी ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 26 May 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
 भाजपा कार्य समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर किया चर्चा

चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नीरपुर पूर्वी के प्रांगण में रविवार को भाजपा पूर्वी मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष सोनी कुमारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही मंडल क्षेत्र में आम जनों की समस्या पर विचार किया गया। वहीं पार्टी से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सम्मिलित कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी राय रखी। मंडल अध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी और मजबूत स्थिति में रहेगी। जिसको लेकर सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में कार्य में लगे है।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, दयानंद मिश्र, प्रभाकर कुमार भास्कर, रवि शंकर कुमार, देवानंद कुमार, आलोक राय, अशोक कुमार गुप्ता, बंटी कुमार शर्मा, भरत प्रसाद सिंह, नीलम देवी, पूजा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।