NDA Confident of Winning Bihar Elections Again Says BJP State President Dilip Jaiswal भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsNDA Confident of Winning Bihar Elections Again Says BJP State President Dilip Jaiswal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागतभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागतभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 9 June 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

खगड़िया, एक प्रतिनिधि बिहार में एनडीए एक बार फिर चुनाव जीतेगी। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पूरा माहौल एनडीए के पक्ष में है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का स्वागत किया गया। वही डॉ सलील ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बिहार में भाजपा मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ओर बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार में हर गरीबों का कार्य हो रहा है।

बिहार में सड़क, पुल पुलिया का जाल बिछाया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन फिर एक बार बिहार में परचम लहराएगा। मौके पर पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, ई धर्मेन्द्र, आलोक कुमार विद्यार्थी, मानसी मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार, इंदुभुषण कुशवाहा , नंदू शाह, अरविन्द कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, गोपाल सिंह, राजू पासवान, अंकित सिंह चंदेल, सुनील सिंह,, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना भारती, जितेंद्र यादव, गगन शर्मा, अनुपम सिंह, राजेश पंडित, वकील सिंह,कुमोद कुमार, नवीन कुमार सिन्हा सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।