Relief from Heat in Khagaria Light Rain and Cloud Cover Expected जिले भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsRelief from Heat in Khagaria Light Rain and Cloud Cover Expected

जिले भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

खगड़िया में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। दिनभर धूप के बावजूद शाम को हल्की बारिश और हवा ने मौसम को ठंडा किया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। अगले कुछ दिन हल्के बादल छाए रहने...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 5 June 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
जिले भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

खगड़िया। जिले में बुधवार को भीषण गर्मी से हल्का राहत रहा। दिनभर जहां तज धूप का असर बना रहा। वहीं शाम में हवा व बारिश से मौसम में राहत रही। हालांकि धूप निकला रहा। शाम साढ़े चार बजे अचानक से आसमान में गरज के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि दिन में भी आसमान में बीच-बीच में बादल आ रहा था। जिससे मौसम में हल्का नरमी महसूस हुआ। पर, देर दोपहर तक तेज धूप निकला रहा। पर, बिते कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी का असर कम महसूस हुआ। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई। जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज की गई।

हालांकि महसूस 36 डिग्री हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही। जो एक दिन पहले के तापमान से कम दर्ज की गई। औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व की तरफ से हवा चल रही थी। एक दिन पहले मंगलवार को तापमान काफी गरम रहा था। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल भी आ रहा था। पर, उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिली थी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज की गई। हालांकि महसूस 38 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी की ओर से हवा चल रही थी। गत सोमवार की शाम में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। जबकि दिन में पारा 40 डिग्री महसूस की गई थी। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। गत रविवार को भी शाम बाद देर तक बारिश हुई थी। रात में गर्मी से राहत रही थी। पर, फिर से तेज धूप व गर्म हवा का असर होने लगा। बारिश से पहले रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार महसूस हुआ था। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही थी। इधर औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी। गत शनिवार को भी भीषण गर्मी रहा था। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्यियस महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रही थी। औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा बही थी। गत शुक्रवार को तेज धूप रहा था। हालांकि आसमान में बादल भी रहा था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रही थी। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही थी। औसतमन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी। अगले आठ जून तक आसमान में रह सकता है बादल: जिले में अगले आठ जून तक आसामन में हल्के बादल बना रह सकता है। जिससे तापमान में हल्का नरमी महसूस हो सकती है। पर, गर्मी का असर भी बना रहेगा। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगामी आठ जून तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रहने का अनुमान लगा रखा है। वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। अगले आठ जून तक के दौरान औसतन 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है। इसके बाद पूरबा हवा चलने का अनुमान है। जिले में आज धूप रहेगा काफी गरम: जिले पांच जून को धूप काफी गरम रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक हल्का बादल के आसार भी है। अभी तापमान में हल्का उतार व चढ़ाव की स्थिति भी बना रह सकता है। जिले में पांच जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। वहीं छह जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रह सकती है। बादल भी बना रह सकता है। वहीं सात जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रह सकती है। आसामन में बादल रहने का अनुमान है। इधर आठ जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री रहेगी। नौ व दस जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगी। बादल भी आ सकता है। आगामी 11 जून को अधिकतम तामपान 37 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकती है। वहीं आगामी 12 व 13 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रह सकती है। इस दो दिनों में बारिश होने का भी अनुमान है। शहर में बिजली आने व जाने की समस्या से उपभोक्ता परेशान खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बुधवार को भी बिजली आपूर्ति सही से नहीं रही। बिजली कटने की समस्या बनी रही। शहर में दिन में देर तक बिजली कटी रही। वहीं शाम में भी बिजली कई बार गायब हुई। वहीं देहाती इलाके में भी मौसम में बदलाव होते ही बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। एक दिन पहले मंगलवार को भी बिजली सप्लाय खासे प्रभावित रहा था। शहरी इलाके में भी सुबह में देर तक बिजली कटी रही थी। वहीं दोपहर में भी कई बार बिजली कटने की समस्या बताया गया। वहीं गत सोमवार को भी दिनभर बिजली आपूर्ति का हाल बेहाल रहा था। जाहिर है कि एक तो सोमवार की शाम को फिर से तेज हवा व बारिश के कारण बिजली बाधित हुई थी। पर, शाम से पहले भी बिजली आपूर्ति खासे खराब बना रहा। वही अलौली में भी बिजली की स्थिति लचर रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।