Tributes Pour In for Chinese Lal Mandal Former Deputy Chief of Alouli Municipality अलौली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद का निधन, शोक, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsTributes Pour In for Chinese Lal Mandal Former Deputy Chief of Alouli Municipality

अलौली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद का निधन, शोक

अलौली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद का निधन, शोकअलौली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद का निधन, शोकअलौली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद का निधन, शोक

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 9 June 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
अलौली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद का निधन, शोक

अलौली, एक प्रतिनिधि नगर पंचायत अलौली के उप मुख्य पार्षद चीनी लाल मंडल का निधन हो गया। वे अपने अलौली गांव स्थित आवास पर रविवार को दिन के साढ़े दस बजे अंतिम सांस ली। 82 वर्षीय चीनी लाल मंडल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर पूरे प्रखंड में शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत श्री मंडल लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रहे हैं। वे अलौली पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं। वे अपने पीछे खुशहाल परिवार छोड़ गये हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पार्थिव शरीर के साथ गांव भ्रमण कर आवास के पीछे वाली जमीन में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शोक व्यक्त करने वालों में डा. अनिल कुमार यादव, ई. अरविंद कुमार, सुभाष यादव, ललन कुमार, डब्लू राज, मुकेश कुमार, मधु कुमारी, शोभा यादव, दीपक कुमार अकेला, सुमित मंडल, कंपनी मंडल, प्रो दीनानाथ, सरपंच विनोद मंडल, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, गिरीश कुमार, टूनटून पासवान, गंगा देवी, प्रमुख नवीन कुमार, उप प्रमुख इसरारूल हक, रालोजपा के प्रदेष महामंत्री रामानंद यादव, नन्दकिशोर केशरी, राम प्रकाश यादव, शर्मानंद यादव, कैप्टन यादव, विनोद यादव, मुखिया राकेश कुमार, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ज्यंति शेखर आदि ने शव पर फूल माला चढ़ाया। आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। बताया कि निर्भिक आवाज उठाने वाले बाबा का अंत हो गया। बिजली सेवा बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान अलौली, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बार-बार बिजली सेवा बाधित रहने व लॉ वोल्टेज से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट प्रोपेड मीटर में अग्रिम राशि जमा कर बिजली मिलती है, फिर भी विभाग इस तरह से परेशान कर रखा है। जेई अनुपम कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण परेशानी हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।