Weather Forecast Light to Moderate Rain Expected in Khagaria by June 1 अगले एक जून तक हल्की से मध्यम वर्षा व तेज हवा चलने के आसार, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWeather Forecast Light to Moderate Rain Expected in Khagaria by June 1

अगले एक जून तक हल्की से मध्यम वर्षा व तेज हवा चलने के आसार

खगड़िया में 1 जून तक हल्की व मध्यम बारिश के आसार हैं। वर्तमान में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 29 May 2025 03:04 AM
share Share
Follow Us on
अगले एक जून तक हल्की से मध्यम वर्षा व तेज हवा चलने के आसार

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले 1 जून तक हल्की व मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवा भी चलेगी। बुधवार को पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गई। जिससे भीषण गर्मी का असर रहा। तेज धूप व गर्म हवा से वातावरण में उमस बना रहा। शाम तक तेज धूप का असर महसूस हुआ। जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज की गई। शाम आठ बजे तक तापमान 32 डिग्री बना रहा। हालांकि तापमान 43 डिग्री सेल्सियस महसूस हो रही थी। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही। इधर औसतन 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी।

एक दिन पहले मंगलवार को भी तेज धूप से उमसभरी गर्मी महसूस हो रही थी। शाम में कहीं-कहीं हल्का तो कहीं मध्यम बारिश हुआ था। वहीं सोमवार को भी गर्मी का असर रहा था। पर, कहीं-कहीं हल्का बारिश हुआ था। गत रविवार को भी हल्का गर्मी रहा था। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बंूदाबांदी हुई थी। आसमान में हल्के से मध्यम बादल बना रहा था। हालांकि हल्का उमस भी रहा। सुबह से ही मौसम नरम बना रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। हालांकि 38 डिग्री गर्मी अनुभव हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही। आसमान में बादल के साथ औसतन 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी। एक दिन पहले शनिवार को भी मौसम हल्की राहतभरी रही थी। आसामान में हल्का बादल रहा। जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज की गई। हालांकि महसूस 38 डिग्री जैसा गर्मी रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी। गत शुक्रवार की सुबह में बारिश के बाद मौसम में बदलाव बना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज की गई। पर, महसूस 40 डिग्री हो रही थी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही। औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर व पूर्व की दिशा की ओर से हवा चल रही थी। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई है। पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में छाए रहेंगे बादल: जिले में 1 जून को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। पारा में कमी दर्ज हो सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 30 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। 31 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकती है। वहीं पहली जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहेगी। दो जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। इधर तीन जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तापमान रह सकती है। चार जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। इधर पांच जून व छह जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।