Weather Update Rain Expected Until May 28 in Khagaria with Strong Winds जिले में कहीं-कहीं हुई हल्की बूंदा बांदी, आसमान में छाया रहा बादल, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWeather Update Rain Expected Until May 28 in Khagaria with Strong Winds

जिले में कहीं-कहीं हुई हल्की बूंदा बांदी, आसमान में छाया रहा बादल

अगले 28 मई तक बारिश की है लगी उम्मीद, हवा भी रहेगी तेज खगड़िया।

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 26 May 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
जिले में कहीं-कहीं हुई हल्की बूंदा बांदी, आसमान में छाया रहा बादल

अगले 28 मई तक बारिश की है लगी उम्मीद, हवा भी रहेगी तेज खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के विभिन्न क्षेत्र में रविवार की दोपहर के बाद से हल्की बंूदा-बांदी हुई। जिससे मौसम पुरी तरह से सुहाना हो गया। हालांकि सुबह में लोगों को तीखे धूप से परेशान होना पड़ रहा था लेकिन दोपहर के बाद मौसम में बूंदा बांदी के कारण नरमी आई। हालांकि हल्के उमस से लोगों को परेशान होना पड़ा। मौसम में बदलाव से जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। हालांकि 38 डिग्री गर्मी अनुभव हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही। आसमान में बादल के साथ औसतन 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी।

एक दिन पहले शनिवार को भी मौसम राहतभरी रही थी। आसामान में हल्का बादल रहा। जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज की गई। हालांकि महसूस 38 डिग्री जैसा गर्मी रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी। गत शुक्रवार की सुबह में बारिश के बाद मौसम में बदलाव बना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज की गई। पर, महसूस 40 डिग्री हो रही थी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही। औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर व पूर्व की दिशा की ओर से हवा चल रही थी। गत गुरुवार को धूप खिला रहा था। सुबह में मौसम में राहत रहा। पर, दोपहर में तेज धूप रही थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज की गई। महसूस 35 डिग्री जैसा रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज की गई। औसतमन 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली थी। इधर 28 मई तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल बने रहने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 26 मई को भी कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी होने की संभावना बनी है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। इधर औसतन 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल सकती है। जिले में आज भी बारिश के हैं आसार: जिले में 26 मई को भी बादल के साथ हल्की बारिश के आसार बना हुआ है। वहीं हवा भी तेज रह सकती है। तापमान में भी नरमी रहने का पुर्वानुमान है। जिले में 26 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रह सकती है। 27 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। 28 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगी। 29 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रह सकती है। वहीं 30 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगी। 31 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। वहीं पहली जून को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री रहेगी। दो जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगी। इधर तीन जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तापमान रह सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।