Empowering Women Kishanganj s 1190 Gram Organizations Participate in Dialogue Program संवाद के जरिये 2.27 लाख महिलाओं ने साझा की दिल की बात, सुना रही कामयाबी के किस्से, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsEmpowering Women Kishanganj s 1190 Gram Organizations Participate in Dialogue Program

संवाद के जरिये 2.27 लाख महिलाओं ने साझा की दिल की बात, सुना रही कामयाबी के किस्से

किशनगंज । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि संवाद के जरिये 2.27 लाख ने साझा की दिलसंवाद के जरिये 2.27 लाख ने साझा की दिलसंवाद के जरिये 2.27 लाख ने साझा की दिलसंवा

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजWed, 18 June 2025 03:14 AM
share Share
Follow Us on
संवाद के जरिये 2.27 लाख महिलाओं ने साझा की दिल की बात, सुना रही कामयाबी के किस्से

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिला में 18 अप्रैल से शुरू हुआ महिला संवाद कार्यक्रम अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। अब तक 1190 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जिसमें 2 लाख 27 हजार से अधिक महिलाएं हिस्सा ले चुकी हैं। इतनी संख्या में महिलाओं की भागेदारी, महिला संवाद कार्यक्रम को उद्देश्यपूर्ण बना रहा है। अपने प्रगति का संकल्प लिये महिलाएं, संवाद कार्यक्रम में उत्साह से भाग ले रही हैं। अपनी आकांक्षा, सुझाव, अनुभव बेबाकी से साझा कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम उन्हें अपनी बात साझा करने का मौका दे रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा स्थानीय एवं नीतिगत आकांक्षाएं व्यक्त किय जा रहे हैं।

उनके द्वारा व्यक्त आकांक्षाओं को महिला संवाद एप के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है। इन नीतिगत आकांक्षा के आधार पर आने वाले समय में सरकार द्वारा योजनायें तैयार की जाएंगी। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलायें, बेझिझक अपना अनुभव साझा कर रही हैं। सरकार की योजना का लाभ लेकर किये गए कार्यों के बारे में बता रही हैं। उनके जीवन में आये परिवर्त्तन के बारे में अपना अनुभव साझा कर रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम में आरक्षण नीति से महिलाओं को लाभ. सड़क, बिजली, पानी की समस्या का निराकरण. आवास, छात्रवृत्ति, पोशाक, पेंशन की राशि में वृद्धि जैसे सभी मुद्दों पर किशनगंज की महिलायें अपना अनुभव और आकांक्षा साझा कर रही हैं। अपने गांव पंचायत में सरकार की विभिन्न योजना पर बात रख रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम में दिख रहा यह नजारा सुखद संकेत दे रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलायें अपनी उन्नति के लिए सजग दिख रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाय जा रहे विभिन्न योजना का लाभ लेकर वे विकास के पथ पर आगे बढ़ने को दृढ़ संकल्पित नजर आ रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य यही है, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से गाँव झ्र टोलो तक महिलाओं को अवगत कराना। जिससे महिलायें अधिक से अधिक इसका लाभ ले सके. महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजना से संबंधित प्रेरणादायी, मनोरंजक वीडियो फ़िल्म दिखा कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा। लीफलेट वितरित कर सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाय जा रहे योजना की जानकारी दी जा रही है। महिलाएं उत्साह के साथ संवाद कार्यक्रम में पहुंच कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश कर रही हैं। अपनी कामयाबी के किस्से सुना कर दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।