Kishanganj Police Arrests Rape Accused Near Bus Stand दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsKishanganj Police Arrests Rape Accused Near Bus Stand

दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज में महिला थाना की पुलिस ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया। आरोपी बहादुरगंज थाना क्षेत्र का निवासी है और 25 मई को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी फरार था...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजMon, 16 June 2025 12:53 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज। दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बहादुरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में केस की अनुसंधानकर्ता सीमा कुमारी ने पुलिस बल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध 25 मई को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से ही केस का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया था। उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पकड़ा गया आरोपी दूसरे राज्य में भगाने की फिराक में था।

जिसे फरार होने से पूर्व ही पकड़ लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।