वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल
वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल

किशनगंज, एक संवाददाता। वट सावित्री पूजा 26 मई यानी आज मनाई जाएगी। इसे लेकर रविवार को बाजारों में चहल-पहल देखी गई। खासकर पूजन सामग्री एवं फल के दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सुहागिन महिलाएं वट सावित्री की पूजा हर्षोल्लास के साथ करेंगी। इसलिए भी इस बार इस पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। किशनगंज शहर के मनोरंजन क्लब, पूरबपाली रोड, श्रीविष्णु राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर, इंडोर स्टेडियम आदि जगहों पर स्थित वट वृक्ष के समीप पूजा के लिए बड़ी संख्या में सुहागिन महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। वट सावित्री का व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए और आपसी प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए रखा जाता है।
किसी भी सुहागिन महिला के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत अधिक महत्व रखता है। इसका फल भी करवा चौथ के व्रत के समान है। इस व्रत को करने से महिलाओं को सदा सुहागन होने का वरदान प्राप्त होता है और इनके पति को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का भी वरदान प्राप्त होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।