BJP Meeting in Mananpur Organizational Expansion and Empowering Booths for Upcoming Elections भाजपा कार्य समिति की बैठक में प्रखंड कमिटी का विस्तार, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBJP Meeting in Mananpur Organizational Expansion and Empowering Booths for Upcoming Elections

भाजपा कार्य समिति की बैठक में प्रखंड कमिटी का विस्तार

भाजपा कार्य समिति की बैठक में प्रखंड कमिटी का विस्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 28 May 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्य समिति की बैठक में प्रखंड कमिटी का विस्तार

चानन, निज संवाददाता। संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और वर्तमान राजनीतिक पृष्ठभूमि पर चर्चा करने को लेकर मंगलवार के दिन मननपुर बाजार स्थित कुशवाहा मार्केट में भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड स्तरीय कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें 06 उपाध्यक्ष, 02 महामंत्री , 04 मंत्री सहित 61 क्रियाशील सदस्य बनाएए गए। सभी पदेन पदाधिकारी को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में महिलाओं को भी कई अहम जिम्मेदारी दी गई। नई कमिटी में कारू सिंह, प्रेम सदन कुमार, परमेवर यादव, मिथिलेश पंडित, गुड़िया देवी, कविता देवी को उपाध्यक्ष, सोनू सिन्हा, अरविंद कुमार वर्मा को महामंत्री, बीरेन्द्र यादव, रेणु देवी, शिव बालक मोदी, मणिकांत प्रसाद वर्मा को मंत्री, मथुरा मांझी को कोषाध्यक्ष, अंबिका महतो को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सुभाषचंद कुमार को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, कुंदर सरपंच पूजा कुमारी को महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार को अनूसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मुकेश कोड़ा को अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष, चंदन कुमार को ओबीसी मंडल अध्यक्ष, मोईम खां के अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बूथ लेवल तक संगठन को धारदार किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य में अभी से लग जाएं। लोकसभा चुनाव में लखीसराय जिले में सांसद को प्रचंड बहुमत मिला था। दोनों विधानसभा चुनाव में सांसद को मिले बढ़त ने विधानसभा की तस्वीर को बिल्कुल साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधान सभा चुनाव लड़ा जायेगा। दोनों विधानसभा में इस बार एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है। वर्तमान में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एवं स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के कुशल नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। 2025 का चुनाव हमारे लिए चुनौती और अवसर दोनो है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार मिलकर काम कर रहे हैं और बिहार को विकसित बनाने का सपना सच में साकार करने में लगे है। बैठक में सरपंच पूजा कुमारी, द्रपोदी देवी, गुड़िया देवी, सकलदेव यादव, नंद कुमार महतो, विवेका सिंह, राजपति महतो, शशिकांत सिंह, अरबिंद वर्मा, जितेन्द्र पासवान, मुन्नी देवी, आरती देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।