जय दुर्गे के नारे के साथ ही प्रतिमा पर फूलों की वर्षा, विसर्जित किया
लखीसराय में वासंतिक नवरात्र के दौरान चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन विधिपूर्वक किया गया। मेले में भारी भीड़ जुटी, जहां बच्चों और आम लोगों के...

लखीसराय, एक प्रतितिनधि। वासंतिक नवरात्र के अवसर पर विभन्नि चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रशासन की निगरानी के बीच नगर क्षेत्र के आरलाल कॉलेज मोड़ के पास नवयुवक बड़ी चैती दुर्गा मां एवं वनखंडी मां दुर्गा की प्रतिमा का मिलन किया गया। इस दौरान मां की जयकारा के साथ मिलन में फुलों की वर्षा किया गया। उसके उपरांत अष्टघट्टी पोखर में मां का विसर्जन किया गया। सभी प्रतिमाओं का विधि विधान पूर्वक पूजा आरती के बाद विसर्जन किया गया। इसके साथ ही चैती दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। भक्तिभाव के साथ दुर्गा प्रतिमा का देर शाम शहर के अष्टघटी तालाब में विसर्जित किया। इससे पहले दुर्गा मंदिर और पंडालों से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। दिन भर शहर की सड़कों पर मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। शहर के नया बाजार में गोपाल भंडार गली स्थित श्री दुर्गेष्वरी चैती दुर्गा मंदिर पूजा समिति, बाजार समिति के नजदीक श्री श्री 108 नवयुवक चैती दुर्गा पूजा समिति, लाली पहाड़ी स्थित श्री नवयुवक विकास समिति एवं मुरली पहाड़ी स्थित वनखंडी दुर्गा पूजा समिति ने झांकी के बीच प्रतिमा के साथ यात्रा निकाली।
अंतिम दिन उठाया दुर्गापूजा पर लगे दो दिनी मेले का लुफ्त: चानन। भंडार इन्द्रा मैदान में आहूत दो दिवसीय चैती मेला के अंतिम दिन लोगों की भीड़ जमकर जुटी। मेला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा कमिटी के सदस्यों का सहयोग बेहतर रहा। पूजा कमिटी के अध्यक्ष सह पंसस निरंजन पासवान, पंचायत मुखिया सह मेला संरक्षक दीपक सिंह, पूर्व मुखिया उमेा महतो, बीरेन्द्र भंडारी, सचिन कुमार, बबलू मंडल, प्रवीण कुमार, सनोज कुमार आदि ने बताया कि अंतिम दिन मेले में हजारों श्रद्वालु की भीड़ लगा रहा। बच्चों और आम लोगों के मनोरंजन के लिए मेला में अनेक प्रकार के झूले, ब्रेक डांस, मीना बाजार सहित दर्जनों मिठाई की दुकानें लगी थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।