महिला संवाद में विभिन्न सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी
महिला संवाद में विभिन्न सरकारी योजनाओं की मिली जानकारी
चानन, निज संवाददाता। रेउटा शिव मंदिर एवं नया टोला भलूई में आहूत महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व छात्राएं शामिल हुई। महिलाओं को अपनी आकांक्षाओं और समस्याओं को साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ और उनके प्रभाव को महिलाओं तक पहुंचाने का है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्में प्रदर्शित कर योजनाओं की जानकारी साझा किया गया। जीविका प्रखंड समन्वयक इन्द्रभूषण सिंह की देख रेख में चानन प्रखंड के चयनित गांवों में कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष संदेश पत्र भी वितरित किया गया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया है।
कार्यक्रम में लाभांवित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैसे राज्य सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता लायी है। इनमें मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, जीविका योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना प्रमुख है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। छात्रा पुनम कुमार, रीना कुमारी भी अपनी शैक्षिक उपलब्धियां और योजनाओं के लाभ के बारे में बताया, जियसे अन्य छात्राएं भी प्रेरित हुई। बीपीएम ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम संगठन से जुड़े हुए दीदियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं से अवगत कराना है। कार्यक्रम में कुव्यवस्था दिख रहा था। कई जीविका दीदियों ने बताया कि सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराने के बाद भी पानी और नाश्ता का पूर्ण व्यवस्था नहीं किया गया। कार्य्रकम स्थल पर बैठक की बेहतर व्यवस्था भी नहीं हो पाया। खेत में टेंट लगाकर जैसे-तैसे जीवीका दीदियों को बैठाकर महिला संवाद कार्यक्रम की खानापूर्ति कर लिया गया। बीपीएम से जब पूछा गया तो उन्हें भीओ के हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।