यमुना नदी में कूदे मामी-भांजा, आगरा रेफर
Mathura News - रविवार की सुबह वृंदावन-यमुना एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर मामी-भांजे ने नदी में छलांग लगा दी। 36 वर्षीय रानू देवी ने पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसका 30 वर्षीय भांजा विष्णु भी कूद...

वृंदावन-यमुना एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर रविवार की सुबह उस वक़्त हलचल मच गई, जब एक महिला और पुरुष नदी में कूद गये। रिश्ते में दोनों मामी-भांजा बताये गये। नदी से दोनों को निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिये रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित गांव धौरेरा निवासी 36 वर्षीय रानू देवी पत्नी मुकेश कुमार ने रविवार को पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसके पीछे रानू का 30 वर्षीय भांजा विष्णु पुत्र रामकिशोर भी कूद गया। बताया गया कि मामी को बचाने के लिये विष्णु ने नदी में छलांग लगाई।
जिस स्थान से दोनों नदी में कूदे वहां पुल निर्माण के कारण पानी की मात्रा कम थी। पुल के पास मौजूद लोगों ने दोनों को नदी से निकालने का प्रयास शुरू किया। तब तक दोनों के परिजन भी पहुंच गये और दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार रानू के थाई में फ्रैक्चर हो गया तथा विष्णु के कूल्हे में चोट आई। दोनों के यमुना में कूदने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।