एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरत लुक के साथ डेब्यू किया है। रेड कार्पेट पर अनुष्का एक सुंदर पर्पल कलर के गाउन में दिखाई दीं। यहां पढ़ें उनके लुक और आउटफिट की डिटेल्स।
अनुष्का सेन ने 22 साल की उम्र में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया है। उन्होंने इस लुक के लिए वाइन कलर के गाउन को कैरी किया है। इस लुक में उनकी फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
अनुष्का ने अपने डेब्यू लुक के लिए मरमेड स्टाइल गाउन को पहना था, जो पर्पल रंग का है। इस स्ट्रैपलेस रॉयल गाउन के बैक पर एक बड़ी बो लगी है और उसी के साथ ट्रेल अटैच किया है। गाउन का बॉडी हगिंग फिट और फ्लेयर्स लुक सुंदर दिख रहा है।
अनुष्का के इस गाउन को बनने में 611 घंटे और 34 कारीगर लगे। उनका गाउन ट्री ऑफ लाइफ से इंस्पायर है जिसमें जरदोजी, आरी, रेशम और क्रिस्टल थ्रेडवर्क का इस्तेमाल किया गया है।
अनुष्का के गाउन पर फूलों की बेल वाला डिजाइन है। इसे पैटर्न के बीच में मोर भी बनाया गया है, जिसकी वजह से गाउन को आकर्षित लुक मिला है।
अनुष्का ने स्ट्रैपलेस रॉयल गाउन के साथ अपने लुक को मिनिमल जूलरी के साथ पेयर किया। उन्होंने इस लुक के साथ लॉन्ग लॉन्ग विक्टोरियन स्टाइल ईयररिंग्स को कैरी किया है। इसके अलावा उन्होंने एक एमराल्ड ग्रीन स्टेटमेंट रिंग को भी पहना है।
एक्ट्रेस ने सुंदर गाउन के साथ बहुत लाइट-नेचुरल मेकअप किया है। जिसमें हल्के बेस के साथ आंखों में काजल और लिप्स पर पिंक टच लिपस्टिक को लगाया है।
इस लुक में अनुष्का ने फ्रंट पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स हाई बन हेयर स्टाइल बनाया है। ये मैसी हेयरबन काफी सुंदर दिख रहा है।