हिमाचल के हमीरपुर में मानवता शर्मसार,लिफ्ट देने के बहाने 65 साल की महिला से रेप
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विवाहित है और ट्रैक्टर चलाता है। उसने बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया ताकि वह अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क न कर सके और मौके से भाग गया। बाद में महिला ने कुछ लोगों की मदद से अपने बेटे से संपर्क किया।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने रेप किया। आरोपी ने पहले पीड़ित महिला को स्कूटर में लिफ्ट दी और एक जंगल में जबरन ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग महिला शनिवार रात जालंधर से घर लौट रही थी। वह रात करीब 9 बजे भोटा बस स्टैंड पर उतरी और टैक्सी की तलाश करने लगी। हालांकि,उसके पास टैक्सी चालकों को देने के लिए पैसे नहीं थे। इसी बीच,आरोपी ने उसे लिफ्ट की पेशकश की। आरोपी ने कहा कि वह उसी दिशा में जा रहा है, तो वह उन्हें छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती महिला को झिरालड़ी जंगल ले गया। उसने स्कूटर तेज गति से चलाया,जब महिला ने आपत्ति जताई,तो उसने उसे पीटा और बलात्कार किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विवाहित है और ट्रैक्टर चलाता है। उसने बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया ताकि वह अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क न कर सके और मौके से भाग गया। बाद में महिला ने कुछ लोगों की मदद से अपने बेटे से संपर्क किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक चिकित्सा दी। उन्होंने जंगल में छिपे हुए आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।