Shani-Rahu Yuti: 18 मई से खत्म हुई शनि-राहु की युति, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
Shani Rahu Yuti End 2025: शनि व राहु की युति खत्म होने का कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। इन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

Shani Rahu Bhang 2025 Horoscope: ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में छाया ग्रह राहु 18 मई तक विराजमान थे। मीन राशि में शनि व राहु की युति से पिशाच योग बन रहा था। लेकिन 18 मई 2025 को राहु ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे शनि व राहु की अशुभ युति समाप्त हो गई है। शनि-राहु की युति खत्म होने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। इन राशि वालों को वित्त, करियर, सेहत व परिवार के मामलों में शुभ फल प्राप्त होंगे। जानें किन राशियों को होगा लाभ-
1.वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी।
2. कन्या राशि- कन्या राशि के जातक महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशा संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। रिश्तों में दूरियां कम होंगी। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
3. मकर राशि- मकर राशि के जातकों को अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। विवाहित जातकों का पारिवारिक जीवन अच्छा होगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।