पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगे भारत मां के जयकारे
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पूर्व सैनिकों, नागरिकों और युवाओं ने भाग...

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा तिरंगा यात्रा ब्लॉक सभागार से शुरू होकर शहर के प्रमुख रोड़ो से होती हुई नगर पालिका परिषद तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों, नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और भारतीय सेना के अद्वितीय योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना था। यात्रा की अगुवाई कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने की, जबकि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक राजेश्वर सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, महामंत्री देव प्रकाश, प्रवक्ता मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, और कार्यालय प्रभारी गजेंद्र प्रसाद मौजूद थे।
पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भी इस यात्रा में शामिल होकर पूर्व सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों को समाज का सच्चा सम्मान मिलना चाहिए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से समस्त नगर गुंजायमान हो उठा और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। इनके साथ-साथ अकरम खान, महेश चंद्र वर्मा, महेश पाल, कुतुबुद्दीन, प्रमोद सिंह, चंद्रभान, जितेंद्र कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार, रघुनंदन प्रसाद, नफीस अहमद, अनिल कुमार गुप्ता आदि पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।