Woman Attacked with Sharp Weapon in Greater Noida Society Husband Files Case महिला पर धारदार हथियार से हमला, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsWoman Attacked with Sharp Weapon in Greater Noida Society Husband Files Case

महिला पर धारदार हथियार से हमला

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। पति ने अपने परिचित पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 19 May 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
महिला पर धारदार हथियार से हमला

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाली महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला का नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के पति ने अपने परिचित पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक मूलरूप से जालौन के रहने वाले विवेक कुमार अहिरवार महागुन मायवुड्स सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। विवेक ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम को उनकी पत्नी लक्ष्मी बाजार गई थी। घर पर छोटा बेटा अकेला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटी तो उन्होंने पत्नी के पास फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा।

रात को करीब डेढ़ बजे उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनकी पत्नी ग्रेटर नोएडा स्थित एक अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि कार सवार व्यक्ति उनकी पत्नी को भर्ती कराकर चला गया। महिला के सीने पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। इस मामले में विवेक ने प्रताप विहार गाजियाबाद में रहने वाले अपने एक परिचित दुर्गेश शर्मा पर पत्नी की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का दावा है कि पूर्व में भी उसकी पत्नी लक्ष्मी और दुर्गेश के बीच झगड़ा हुआ था। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।