Farmers Dry Maize on Roads Amidst Weather Concerns Traffic Safety at Risk सड़क पर कब्जा कर सुखाया जाता है मक्का, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsFarmers Dry Maize on Roads Amidst Weather Concerns Traffic Safety at Risk

सड़क पर कब्जा कर सुखाया जाता है मक्का

सलखुआ प्रखंड में किसान मक्का की कटाई कर रहे हैं और उसे सुखाने के लिए सड़कों पर फैला रहे हैं। मौसम के बिगड़ने से पहले फसल तैयार करने की चिंता में, किसान सड़क पर मक्का सुखाते हैं, जिससे सड़क पर वाहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 20 May 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
सड़क पर कब्जा कर सुखाया जाता है मक्का

सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मक्का की कटाई जारी है। वहीं किसान मौसम के बिगड़ने से पहले मक्का फसल की कटाई कर उसे तैयार कर सुखाने में जुटे हुए हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से किसानों द्वारा सलखुआ - सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग के मोबारकपुर व कोपरिया गांव के मुख्य सड़क एनएच 95 के आधी सड़क पर मक्का सुखाते नजर आ रहे हैं। वहीं मक्का के बगल से पत्थल से घेराबन्दी कर देते हैं, जिससे हर वक्त वाहन चालकों को हादसे की आशंका लगी रहती है। मक्का का सीजन आते ही हर क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों के पक्की सड़कों पर कुछ किसानों द्वारा मक्के को सड़क के आधे से अधिक भाग में फैला कर सुखाया जा रहा है।

जबकि इस मुख्य मार्ग से राहगीरों एवं अंचल व प्रखंड के पदाधिकारियों सहित थाना की गाड़ी प्रतिदिन आती जाती है। लेकिन ताज्जुब की बात है कि स्थानीय पुलिस व पदाधिकारी नजरअंदाज कर निकल जाते हैं। बेरोकटोक किसान आधी सड़क पर मक्का सुखाते हैं। सड़क पर मक्का फैलाये जाने से वाहन चालक व बाइक सवार राहगीर को गाड़ी फिसलने से दुर्घटना का भय लगा रहता है। लेकिन जिम्मेदार पुलिस - प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि सड़क पर मक्का सुखाना मजबूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।