Celebration of 300th Birth Anniversary of Maharani Ahilyabai Holkar A Tribute to Women s Education and Heritage Restoration गांधी स्कूल में मनी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsCelebration of 300th Birth Anniversary of Maharani Ahilyabai Holkar A Tribute to Women s Education and Heritage Restoration

गांधी स्कूल में मनी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दीपेन्द्र गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित ने अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पार्पण किया। अहिल्याबाई के योगदान में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 19 May 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
गांधी स्कूल में मनी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। देश में बालिका शिक्षा, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार व अनुशासन के लिए प्रसिद्ध महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयन्ती का कार्यक्रम मनाया गया। गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित दीपेन्द्र गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष, भाजपा, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सौरभ दीक्षित ने अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पण कर कार्यक्रम आरम्भ किया।संचालन करते हुए राम सनेही ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ सौरभ दीक्षित ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई मुगल शासन के कालखंड में तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार, बालिकाओं की शिक्षा की उचित व्यवस्था, अनुशासित सैन्य शक्ति व जनसामान्य में न्याय के लिए प्रसिद्ध हैं।

मुख्य अतिथि दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सारे देश में अहिल्याबाई की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार, नागेश वर्मा,आमिर हुसैन,तेजराम गंगवार,पुष्पेन्द्र नाथ,श्रीश गुप्त सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।