Bipin Sachdeva made Singheshwar festival memorable बिपिन सचदेवा ने सिंहेश्वर महोत्सव को बनाया यादगार, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsBipin Sachdeva made Singheshwar festival memorable

बिपिन सचदेवा ने सिंहेश्वर महोत्सव को बनाया यादगार

सिंहेश्वर महोत्सव में बुधवार की शाम मुंबई के पार्श्व गायक बिपिन सचदेवा ने अपनी गीतों से महोत्सव को यादगार बना दिया। विपीन सचदेव के मंच पर आते ही देर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराThu, 27 Feb 2020 01:32 AM
share Share
Follow Us on
बिपिन सचदेवा ने सिंहेश्वर महोत्सव को बनाया यादगार

सिंहेश्वर महोत्सव में बुधवार की शाम मुंबई के पार्श्व गायक बिपिन सचदेवा ने अपनी गीतों से महोत्सव को यादगार बना दिया। विपीन सचदेव के मंच पर आते ही देर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। उन्होंने अपनी पहली प्रस्तुति लिखे जो खत तुझे वो फूल बन गए गीत से की। उसके बाद उन्होंने कई रफी के गाए गीतों को सुनाया। उन्होंने जब ये रेशमी जुल्फें ये शरबती आंखे गाया तो पंडाल में मौजूद दर्शकों ने भी उनका गुनगुनाते हुए साथ दिया।

उसके बाद कई हिंदी फिल्मों के गीतों को गाया। यूंही तुम मुझसे बात करती हो, बेखुदी में सनम उठ गए जो कदम आदि डुएट गानों को भी पार्श्व गायक बिपिन सचदेवा अपनी सहभागी गायिका प्रिया राज के साथ गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। महोत्सव में देर रात तक भारी संख्या में मौजूद महिला और पुरुष दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

इस दौरान स्पीड डांस टू के कलाकारों ने कई नृत्य की प्रस्तुति दी। महोत्सव के मंच पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। महोत्सव में गायक बीके विराज के द्वारा गाए एक अजनबी हसीना से गीत से हुई। उसके बाद ब्लू फायर इंटरटेनमेंट के कलाकारों ने कई गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।