मॉकड्रिल : 500 बेडों पर हो रही ऑक्सीजन की आपूर्ति
मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट और वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति का आकलन करने के लिए मॉकड्रिल किया गया। 500 बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त पायी गयी, जबकि...

मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता।मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को सुबह चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने शनिवार को मॉकड्रिल कर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति और वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था का आकलन किया। मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल में 500 बेडों तक ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त पायी गयी। पीएसए ऑक्सीजन प्लांट खराब रहने के कारण ऑक्सीजन की शुद्धता की जांच नहीं हो सकी। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट सही हालत में पाया गया। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के जरिए 500 बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त पायी गयी। पीएसए प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. अंजनी कुमार, इमजरेंसी प्रभारी डॉ. प्रियरंजन भास्कर, अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. पूनम कुमारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मॉकड्रिल को लेकर सुबह से मुस्तैद रही।
सुबह नौ बजे से अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता और बेडों तक ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का आकलन शुरू किया। इस दौरान पाया गया कि लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में है। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल में गैस मेनी फोल्ड के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति बेडों तक हो रही है। ऑक्सीजन मेनी फोल्ड के माध्यम से 500 तक सुचारु रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त पायी गयी। पीएसए प्लांट के नोडल पदाधिकारी डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि सुबह नौ से दिन के तीन बजे तक मॉकड्रिल किया गया। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि पीएसए प्लांट की मशीन ठीक है। सेंसर खराब रहने के कारण ऑक्सीजन की शुद्धता की जांच नहीं हो पायी। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट सही हालत में पाया गया। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा 60 पीस ऑक्सीजन कंसनट्रेटर सही हालत में पाया गया। मालूम हो कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की वर्तमान स्थिति और बेडों तक ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था का मॉकड्रिल के माध्यम से आकलन किया गया। डॉ. अंजनी ने बताया कि कोरोना के मरीजों का बेहतर इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूरी तरह तैयार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।