RJD Workers in Bihar Strengthen Party for 2025 Elections राजद की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsRJD Workers in Bihar Strengthen Party for 2025 Elections

राजद की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल

बिहारीगंज में राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। डॉ. चन्द्रदीप ने गरीबों के हक की लड़ाई और 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराMon, 5 May 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
राजद की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल

बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि राजद कार्यकर्ताओं ने रविवार को नया बाजार स्थित एक प्लाई मिल के पास आयोजित कार्यक्रम में पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता जतायी। कार्यकर्ताओं ने समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. चन्द्रदीप ने कहा कि गरीबों के हक व सम्मान की लड़ाई चल रही है। उनके खिलाफ बड़ी लड़ाई को जीतने के लिए अधिक से अधिक लोगों को राजद से जोड़ना होगा। 2025 विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक और भी अधिक मजबूत करना जरूरी है। प्रदेश सचिव देवेश कुमार सिंह ने कहा राजद की सरकार ही गरीबों के मान सम्मान की रक्षा करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार आजाद ने किया। मौके पर सुनील यादव, मुकुल यादव, संजय कुमार मेहता, राकेश यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।