Severe Storm Disrupts Life in Murleeganj Heavy Damage to Thatched Homes and Power Outages प्रखंड क्षेत्र में आंध-बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsSevere Storm Disrupts Life in Murleeganj Heavy Damage to Thatched Homes and Power Outages

प्रखंड क्षेत्र में आंध-बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

सोमवार रात आंधी-बारिश से मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गंगापुर, रघुनाथपुर और रजनी पंचायत में फूस और चदरा के घरों को भारी क्षति हुई। कई पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ और बिजली...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 4 June 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
प्रखंड क्षेत्र में आंध-बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

प्रखंड क्षेत्र में आंध-बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त प्रखंड क्षेत्र में फूस व चदरापोश घरों को हुई भारी क्षति पोल टूटने व तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति चरमरायी मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात आंधी-बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। प्रखंड के दक्षिणी भाग गंगापुर, रघुनाथपुर और रजनी पंचायत में आंधी ने भारी तबाही मचायी। फूस और चदरापोश घरों को भारी क्षति हुई है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ तो बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गयी। मक्का किसानों की परेशानी बढ़ गयी। हालांकि कहीं से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

आंधी व बारिश से कई लोगों का आशियाना उजड़ गया। फसल को भी भारी क्षति पहुंची है। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली सभी मुख्य सड़क एसएच और एनएच पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रही। सबसे ज्यादा परेशानी मीरगंज-कुमारखंड मुख्य मार्ग एसएच 91 पर हुई। जगह जगह पेड़ गिरने से करीब 12 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रहटा सीमा के पास विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से सोमवार की रात से ही आवागमन बाधित रहा। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में यात्री बस सहित एम्बुलेंस भी फंसा रहा। किसी तरह एम्बुलेंस को जोरगामा के ग्रामीण रास्ते से निकाला गया। आंधी बारिश की तबाही से प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली का पोल और तार गिरने से बिजली विभाग को भी काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार पूरे दिन शहर में बिजली आपूर्ति बहाल करने में विभागीय कर्मी जुटे रहे। लगभग 18 घंटे बाद कमोबेश बिजली आपूर्ति बहाल होने लगी। प्रखंड क्षेत्र में आंधी-तूफान से हुई क्षति की जानकारी के लिए लगातार प्रयास के बावजूद सीओ से संपर्क नहीं हो सका। फोटो-मुरलीगंज के मीरगंज रहटा के बीच एसएच रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित। रजनी पंचायत में आंधी-तूफान के कारण फुस और चदरा घर को काफी क्षति।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।