सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र हुए घायल
कुमारखंड थाना क्षेत्र में गुड़िया तेल डिपो के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला कैली देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे महिला और बाइक चालक राहुल कुमार घायल हुए।...

कुमारखंड ,निज संवाददाता। कुमारखंड थाना क्षेत्र के गुड़िया तेल डिपो के समीप रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान बाइक चालक भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने बाइक सवार महिला और बाइक चालक घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला कैली देवी को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सिहपुर वार्ड 4 निवासी कैली देवी( 55) अपने पुत्र राहुल कुमार के साथ बहियार गई थी।
घर वापस लौटने के दौरान जैसे ही गुड़िया तेल डिपो के समीप बाइक पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर कर गिर गया। गिरने से बाइक सवार कैली देवी और बाइक चालक राहुल कुमार घायल हो गया। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रीता कुमारी ने कैली देवी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतिका कैली देवी को परिजनों ने अस्पताल से घर ले गया। घर शव पहुंचते ही सभी की चिख पुकार शुरू हो गई । उधर बाइक चालक का इलाज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।