महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने रखी मांग
ग्वालपाड़ा के नौहर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जीविका के बीपीएम...

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। शनिवार को प्रखंड के नौहर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं से उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद रथ के सहारे फिल्म दिखा कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मौके पर जीविका के बीपीएम विकास रंजन ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जीविका से जुड़ कर महिलाएं नई इबारतें लिख रही हैं। निरंतर प्रयास से उनके जीवन में व्यापक बदलाव आया है।
जीविका उनके लिए उचित मंच साबित हो रहा है। कार्यक्रम में योजनाओं से संबंधित लीफलेट वितरित किया गया। मौके पर जीविका दीदियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस उपाय किए जाने चाहिए। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैं। किसानों को उचित दरों पर खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। हाल के दिनों में नकली उर्वरकों की खबरें सामने आ रही है। इसके लिए जरूरी उपाय किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में जीविका कर्मी केशव कुमार, अनिल ठाकुर, विनय कुमार, सौरभ झा, बंदना भारती, कामनी रानी, काजल कुमारी, पुष्पा कुमारी, गजेंद्र कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।