32 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
मधुबनी में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या के प्रयास, एससी एसटी मामलों, शराबबंदी कानून के उल्लंघन और नशीली पदार्थों के तस्करी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने 474...

मधुबनी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बुधवार को 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।हत्या के प्रयास में चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एससी एसटी मामलों में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है जबकि शराबबंदी कानून के उल्लंघन में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नशीली पदार्थों के अवैध तस्करी में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य मामले में लोगों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 474 लीटर शराब जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत 17 वाहन चालकों से एक लाख 36 हजार पांच सौ रुपए से अधिक का ई-चालान काटा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।