प्रधानमंत्री को सुनने दो लाख लोग पहुंचेंगे: प्रदेश अध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में एक ऐतिहासिक सभा के लिए 2 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी और...
झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे। यह यात्रा ऐतिहासिक होगा। घर-घर से लोग निकालकर अपने यशस्वी प्रधानमंत्री को सुनने जरूर आएंगे। प्रधानमंत्री मधुबनी और मिथिलांचल को बहुत बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। मधुबनी से अब जहाज उड़ान भरेगी। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार शाम भैरव स्थान में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण के बाद कही। उन्होंने कहा की तैयारी ठीक-ठाक चल रही है। पीएम कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरा मिथिला वासी उत्साहित है। 12 से 14 जिलों के लाखों लोग इस सभा में पहुंचेंगे। हमें भी प्रधानमंत्री की स्वागत में कोई कमी नहीं रखनी है। दोनों नेता मधुबनी मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद शुक्रवार शाम लोहना उत्तर पंचायत में भैरव स्थान थाना के समीप सभा स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले वह सभा स्थल का निरीक्षण किया। फिर कैंप में बैठकर मैप से बारीकी से समीक्षा की। नेता द्वय को लोहना उत्तर पंचायत के मुखिया अशोक झा एवं नरुआर के मुखिया पति सुजीत मिश्रा पाग दोपटा से सम्मानित किया। इस मौके पर मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव, विधायक रामप्रीत पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, उपेंद्र यादव, दीपक झा आदि मौजूद थे। सुशीर मिश्रा, संदीप दास, विनोद मंडल, अनुरंजन झा, दिलीप मिश्रा, सरवन बनैता, मुखिया अशोक कुमार झा, पूर्व मुखिया सुजीत कुमार मिश्रा के अलावा भारी संख्या में अनुमंडल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।