New Initiatives for Drainage and Road Construction in Ambedkar Nagar Colony Madhubani आंबेडकर नगर कॉलोनी में मुख्य नाले व सड़क का हुआ निर्माण, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsNew Initiatives for Drainage and Road Construction in Ambedkar Nagar Colony Madhubani

आंबेडकर नगर कॉलोनी में मुख्य नाले व सड़क का हुआ निर्माण

मधुबनी के आंबेडकर नगर कॉलोनी में जलजमाव की समस्याओं से राहत के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। यहाँ पर सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया है और पक्के नाले का निर्माण भी किया गया है। नगर आयुक्त ने समस्याओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 18 April 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
आंबेडकर नगर कॉलोनी में मुख्य नाले व सड़क का हुआ निर्माण

मधुबनी, निज संवाददाता। विकास की मुख्य धारा से अलग-थलग रहे आंबेडकर नगर कॉलोनी में एक नयी शुरुआत हुई है। कॉलोनी के लगभग चार सौ परिवारों को जलजमाव से निजात के लिए समेकित योजनाएं तैयार की गयी है। यहां पर सबसे अधिक प्रभावित स्थानों पर मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह सड़क भी पीसीसी बनी है। यहां पर पक्का नाला का निर्माण कर जलनिकासी को चालू कर दिया गया है। कॉलनी के अन्य स्थानों पर भी नाला व सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि इस मोहल्ले की समस्याओं का समाधान त्वरित रुप से करने का निर्णय लिया गया है और काम भी शुरू हो गया है। महापौर अरुण राय ने बताया कि इस बस्ती के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है, जो आवास, पेंशन व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार काम कर रहा है।

मुद्दे को उठाने से हुआ है समाधान: यहां की गंभीर समस्याओं को हिन्दुस्तान में बीते 11 फरवरी को बोले मधुबनी मंच के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया था। जिसे निगम प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया और्रपाथमिकता के तौर पर समाधान की पहल शुरू हो गयी। किरण राम, अजय राम दास, राजा कुमार मल्लिक, संतोष राम, मनीष राम, ललन सहनी, महेन्द्र राम, रणधीर कुमार सिंह, बासू साह, मिथिलेश साह, रणछोर कुमार, रेखा देवी, शिवा देवी व अन्य ने स्थानीय लोगों ने हुई पहल के लिए हिन्दुस्तान को धन्यवाद दिया है। संतोष राम, किरण राम, अजय राम दास और अन्य ने बताया कि इससे सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन फायदा होगा। राजा कुमार मल्लिक, मनीष राम, ललन सहनी, महेन्द्र राम, रणधीर कुमार सिंह, बासू साह, रेखा देवी, शिवा देवी और अन्य ने बताया कि बोले मधुबनी में इनकी समस्याओं को जो स्थान मिला उसके लिए अखबार की जितनी सराहना की जाए वह कम ही होगा।

लगातार हो रही थी समस्याएं

यहां पर बीते छह महीनों से मोहल्ले की कई सड़कों पर पानी जमा हुआ था, जिससे अवागमन बाधित हो गया था। बच्चों के गिरने की घटनाएं आम हो गई थी और स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो गये थे। अब इस निर्माण के बाद इन सभी लोगों को राहत मिली है। जल आपूर्ति की सुविधा से वंचित परिवार व घर में नये कनेक्शन के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।