चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
मधुबनी में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेयजल...
मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की अहले सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिन के दस बजे के बाद से दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राम चौक, भौआड़ा, महिला कॉलेज रोड जैसे इलाके सुनसान नजर आए। लोग जरूरी कामों को छोड़कर घर में ही ठहरना बेहतर समझ रहे हैं। बुधवार को जिले में साढ़े 13 घंटे धूप रही। मौसम विभाग का कहना तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी लोगों को लग रही है।
जिले में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो दिनों में तापमान में और इजाफा होगा। दो दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों का घरों में हाल बूरा है। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेयजल का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर के कोने-कोने में कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, शिकंजी और डब्बा बंद जूस की बिक्री में अचानक उछाल देखा जा रहा है। गर्मी में ठंडे पेयजल चाय दुकान पर भी खूब बिक रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।