man shot dead in day light patna ramkrishna nagar पटना में दिनदहाड़े मर्डर, रामकृष्णा नगर में खटाल संचालक को गोलियों से भून डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsman shot dead in day light patna ramkrishna nagar

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, रामकृष्णा नगर में खटाल संचालक को गोलियों से भून डाला

मृतक चंद्रकांत प्रसाद ( 48 वर्ष) रामकृष्णा नगर के जगनपूरा निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े चंद्रकांत को चार गोलियां मारी है। हत्या का आरोप दामाद और समधी पर ही लगा हैl

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटनाMon, 26 May 2025 01:29 PM
share Share
Follow Us on
पटना में दिनदहाड़े मर्डर, रामकृष्णा नगर में खटाल संचालक को गोलियों से भून डाला

पटना में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे डाली है। पटना के रामकृष्णा नगर के जगनपुरा में एक खटाल संचालक को गोली मार दी गई है। घटना सोमवार की सुबह 10 बजे के आसपास की है। मृतक चंद्रकांत प्रसाद ( 48 वर्ष) रामकृष्णा नगर के जगनपूरा निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े चंद्रकांत को चार गोलियां मारी है। हत्या का आरोप दामाद और समधी पर ही लगा हैl

सरेआम खटाल संचालक चंद्रकांत प्रसाद की गोली मारकर हुई हत्या से सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग भी दहशत में हैं। चंद्रकांत प्रसाद को गोली क्यों मारी गई? अभी इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल वारदात के बाद पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव हैं कहां, दिल्ली से लेकर पटना तक सवाल, सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार भी छूटा
ये भी पढ़ें:कभी PM मोदी पर टिप्पणी तो कभी बहुरुपिया, तेज प्रताप का अंदाज RJD पर भी पड़ा भारी