Minor lovers caught in objectionable condition, married after beating boy father filed FIR नाबालिग प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में धराए, कुटाई के बाद शादी; लड़के का पिता ने किया एफआईआर, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMinor lovers caught in objectionable condition, married after beating boy father filed FIR

नाबालिग प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में धराए, कुटाई के बाद शादी; लड़के का पिता ने किया एफआईआर

आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद लोगों ने प्रेमी युगल की शादी करवा दी। लड़के पिता ने बाल विवाह और किडनैपिंग का केस दर्ज करा दिया है क्योंकि दोनों नाबालिग हैं।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 09:19 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में धराए, कुटाई के बाद शादी; लड़के का पिता ने किया एफआईआर

बिहार के मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने एक नाबालिग जोड़े को पकड़कर जबरन शादी करा दी। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। पकड़ने के बाद लोगों ने लड़के की जमकर कुटाई की और फिर शादी करवा दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। लड़के के पिता के बयान पर बरियापुर थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों पर अपहरण कर जबरन बाल विवाह कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस किशोर और किशोरी को कस्टडी में ले लिया है। दोनों की काउंसेलिंग की जा रही है। कांड के सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। आरोपितों में लड़के पिता का नाम भी शामिल है।

मामला बरियारपुर थाना इलाके के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक बरियापुर के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। परवार वालों के मुताबिक लड़के की उम्र भी शादी के लायक नहीं है। दोनों के गांव में देर रात संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। दोनों को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने लड़के की पिटाई कर दी और दोनों को पकड़कर शादी करवा दी।

इधर लड़के के पिता को इस मामले की जानकारी किसी प्रकार मिल गयी। वे सीधे थाना पहुंच गए और बेटे को अगवा कर शादी जबरन शादी कराने की शिकायत कर दी। पुलिस जांच में पहुंची तो लड़की पक्ष के लोग फरार हो गए। उनपर बाल विवाह का भी आरोप है। पुलिस दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया और थाने पर ले आई। इधर लड़के के पिता के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया जिसमें आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है।