बिहार की संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक स्थल पाठ्यक्रम में किए गए शामिल
बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठवीं के बच्चों के पाठ्यक्रम में बिहार की संस्कृति, सभ्यता और पर्यटन स्थलों को जोड़ा गया है। अब एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी, जिससे बच्चों को प्रतियोगिता...

पीपराकोठी, एक संवाददाता। बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चों के पाठ्यक्रम में बिहार के संदर्भ में चीजों को जोड़ा गया है। जिसमें बिहार की संस्कृति, सभ्यता, बिहार के विभूति, पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक स्थल आदि शामिल शामिल किए गए हैं। शेष चैप्टर एनसीइआरटी के ही होंगे। जो पुस्तकें उपलब्ध कराई गई है उसमें सीबीएसइ के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाले चैप्टर शामिल हुए हैं। अब राज्य सरकार के स्कूलों में भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशक्षिण परिषद एनसीइआरटी की किताबें पढ़ायी जायेंगी। नयी शक्षिा नीति के तहत बदले पाठ्यक्रम के अनुसार राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को एनसीइआरटी की किताबों से पढ़ाई करायी जायेगी।
अब तक सीबीएसइ स्तर के स्कूलों में एनसीइआरटी की किताबें चला करती थीं। लेकिन अब राज्य के सरकारी स्कूलों में एनसीइआरटी किताबें चलेगी। यह व्यवस्था नये सत्र यानी एक अप्रैल से कक्षा छह से आठवीं तक में लागू की गई है। बताया जाता है कि कक्षा छह से आठवीं तक में चलायी जाने वाली एनसीइआरटी की पुस्तक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन बच्चों को वही चैप्टर पढ़ाये जायेंगे, जो सीबीएसइ से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाये जाते हैं। केवल एनसीइआरटी के पुस्तक में बिहार के संदर्भ में चीजों को जोड़ा गया है। जैसे बिहार की संस्कृति, सभ्यता, बिहार के विभूति, पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक स्थल आदि शामिल हैं. बांकी चैप्टर एनसीइआरटी के ही होंगे। कक्षा छह से आठवीं की सितंबर 2025 में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा नये पाठ्यक्रम एनसीइआरटी के आधार पर ही ली जायेगी। मार्च 2026 में वार्षिक परीक्षा एनसीइआरटी की पुस्तक से ही ली जायेगी। शक्षिकों को भी इससे संबंधित दिशा-नर्दिेश जारी किये जा रहे हैं। इस संबंध में शक्षिकों को प्रशक्षिति भी किया जा रहा है। कक्षा नौ से 12वीं में 2026 से लागू होगी नयी व्यवस्था: बताया जाता है कि नयी शक्षिा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव आवश्यक हो गया था। वर्ष 2026 से कक्षा नौ से 12वीं में भी एनसीइआरटी किताबें चलेंगी। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है। एनसीइआरटी की पुस्तक पढ़ने से बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।