महिला की धारदार हथियार से हत्या
कल्याणपुर में विधवा महंगी देवी (60) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जमीन के विवाद में हत्या होने की आशंका है। पुलिस ने एक महिला और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...

कल्याणपुर,निसं। पकड़ी दीक्षित पंचायत के वार्ड संख्या 7 में शनिवार की शाम विधवा महंगी देवी(60) धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंचे डीएसपी संतोष कुमार, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। मौके से एक महिला व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। ढ़ाई कट्ठा जमीन के लिए हुए विवाद में हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है। मृतका महंगी देवी के पति शिव राम की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला को कोई संतान नहीं था।
इसलिए वह अपने भगीना कल्याणपुर के कटहरिया निवासी प्रभू राम को अपने साथ घर पर रखती थी। उसकी शादी पकड़ी दीक्षित से ही की थी। भगीना के दो लड़की व एक लड़का साथ में रहते हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार मामले में पकड़ी दीक्षित गांव के दिनेश कुमार पिता कामेश्वर राम व उसकी मां फुलझड़ी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से लोहे का हंसुआ पुलिस ने बरामद किया है। जमीनी विवाद को लेकर हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।