Munger SP Meeting Discusses Local Issues and Upcoming Elections आमजन की समस्या को लेकर आंदोलन तेज करेगी सपा, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger SP Meeting Discusses Local Issues and Upcoming Elections

आमजन की समस्या को लेकर आंदोलन तेज करेगी सपा

मुंगेर जिले में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें जन समस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने राजनीति में आंदोलनों की कमी और विकास में बाधाओं का उल्लेख किया। बैठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 16 June 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
आमजन की समस्या को लेकर आंदोलन तेज करेगी सपा

मुंगेर। जिले में व्याप्त अराजकता सहित जन समस्याओं एवं कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर मुंगेर जिला समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को शहीद स्मारक भवन में जिलाध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आमजन से जुड़े मूलभूत समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत इस जिले में सपा की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। श्री यादव ने कहा जब राजनीति में आंदोलन की परिपाटी लगभग समाप्त हो गई है ।राजनीति की बाजारीकरण में किसी भी पार्टी के नेता कार्यकर्ता जनसमस्याओं को दरकिनार कर मुंगेर जैसे ऐतिहासिक जिला को विकास के मापदंड पर काफी पीछे ढकेल दिया है।

समाजवादी पार्टी सतही स्तर पर जिले में बढ़ते अपराध, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, पुलिसिया व प्रशासनिक तानाशाही, भीषण गर्मी में विद्युत की अनियमित आपूर्ति पेयजल संकट को लेकर आंदोलन तेज करेगी। बैठक में लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा, मुंगेर सदर प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वर मंडल, नगर अध्यक्ष मो आजम, जमालपुर नगर अध्यक्ष अमर शक्ति, बरियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामनाथ राय, महासचिव मिथलेश यादव, प्रवक्ता गणेश पोद्दार, सचिव नकुल यादव, मिडिया प्रभारी मनोज क्रांति, गोपाल वर्मा, छड़पन मंडल, दिनेश साहू ,कालेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।