Police Arrest Drug Smuggler with 8 68 kg of Ganja Near Raghunathpur Railway Crossing साढे आठ किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Arrest Drug Smuggler with 8 68 kg of Ganja Near Raghunathpur Railway Crossing

साढे आठ किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर रघुनाथपुर रेलवे फाटक के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से 8 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसकी पहचान नेपाल के देवराहा गांव निवासी बिरजू महतो के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीTue, 1 April 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
साढे आठ किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

छौड़ादानो,निज संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन से पूरब रघुनाथपुर रेलवे फाटक के पास एक बाइक पर सवार तस्कर को आठ किलो छह सौ अस्सी ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल राष्ट्र के बारा जिला के देवराहा गांव निवासी बिरजू महतो के रुप में हुयी है। पुष्टि करते थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार से पूछताछ के बाद पुलिस ने बाइक और गांजा को जब्त कर लिया है। तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।