Angry Asha Workers Demand Pay Raise Clash with Police in Munger मंत्री की सभा के बाद आशा कार्यकर्ता व पुलिस के बीच जमकर नोंक-झोंक, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsAngry Asha Workers Demand Pay Raise Clash with Police in Munger

मंत्री की सभा के बाद आशा कार्यकर्ता व पुलिस के बीच जमकर नोंक-झोंक

मुंगेर में स्वास्थ्य मंत्री की सभा में आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी और स्थायीकरण की मांग की। जब मंत्री ने ज्ञापन पर विचार करने की बात कही, तो कार्यकर्ताओं ने मंत्री का घेराव कर दिया। इस दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 6 June 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
मंत्री की सभा के बाद आशा कार्यकर्ता व पुलिस के बीच जमकर नोंक-झोंक

मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य मंत्री की सभा में समूचे जिले से काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता पहुंची थी। मानदेय बढ़ोतरी और स्थायीकरण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ता मंत्री की सभा के बाद अध्यक्ष उषा देवी के नेतृत्व में मंत्री को ज्ञापन देने पहुंची। ज्ञापन लेते हुए मंत्री ने इस संबंध में बाद में विचार करने की बात कही। इस पर आशा कार्यकर्ता एकत्रित होकर मंत्री का घेराव करते हुए त्वरित निदान की बात कहने लगी। मंत्री का घेराव होता देख सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी आशा कार्यकर्ता को पीछे धकेलने लगे। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस कर्मी ने आशा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए हाथ चला दिया।

इसके बाद आक्रोशित आशा कार्यकर्ता ने पुलिस का कॉलर पकड़ लिया। इस बीच मामला बढ़ता देख मंत्री भीड़ से निकल कर गाड़ी में सवार हुए और गाड़ी अस्पताल से निकल गई। बाद में जिला स्वास्थ्य समिति के समन्वयक द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। जिलाध्यक्ष उषा देवी का कहना था कि महिला पुलिस हाथ उठाती तो अलग बात थी। पुरूष पुलिस कर्मी ने आशा पर हाथ चलाया जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।