Bihar Assembly Elections Congress Leaders Discuss Political Landscape and Upcoming Challenges बिहार में महागठबंधन की वापसी तय: शाहनवाज आलम, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar Assembly Elections Congress Leaders Discuss Political Landscape and Upcoming Challenges

बिहार में महागठबंधन की वापसी तय: शाहनवाज आलम

फोटो: मुंगेर-2, खगड़िया सर्किट हाउस में एआईसीसी सचिव सह बिहार संगठन प्रभारी शाहनवाज आलम से मुलाकात करते मुंगेर के कांग्रेसी नेता

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 10 May 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
बिहार में महागठबंधन की वापसी तय: शाहनवाज आलम

मुंगेर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार कांग्रेस के सह संगठन प्रभारी शाहनवाज आलम से तारापुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा, समाजसेवी, फर्रह शकेब और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, मुंगेर के पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक अनवर ने खगड़िया सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इसकी जानकारी वहां से लौटकर आने के बाद फर्रह शकेब एवं तारीक अनवर ने शुक्रवार को दी। शाहनवाज आलम ने कहा कि, बिहार में एनडीए सरकार ने युवाओं, महिलाओं और श्रमिक वर्ग के साथ लगातार विश्वासघात किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि, आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा और जनता एनडीए के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर तारिक अनवर और फर्रह शकेब ने संयुक्त रूप से कहा कि, जनता अब परिवर्तन के पक्ष में है और महागठबंधन को पूर्ण बहुमत देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि, नई सरकार युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के सपनों को नई दिशा देगी। वहीं, तारापुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा ने भी विश्वास जताया कि, जल्द ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, जिसमें कांग्रेस की भूमिका निर्णायक होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।