जिला के अन्य राजस्व ग्राम में भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य जारी : डीएम
फोटो मुंगेर-13, शुक्रवार को जानकीनगर पंचायत सरकार भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरिीक्षपण करते डीएम अवनीश कुमार सिंह

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुंगेर सदर, प्रखंड की जानकीनगर राजस्व ग्राम पंचायत सरकार भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरिक्षण किया। उन्होंने कैंप में कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा किए जा रहे ई.केवाईसीएवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के क्रम मे आ रही कठिनाई के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली। डीएम ने कहा कि मुंगेर जिला के अन्य राजस्व ग्राम में भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य जारी है। पूरी प्रक्रिया में 2-3 मिनट का समय लगता है। उन्होंने सभी किसान बन्धुओं से कहा कि आप अपने फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए अपने कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार से पूछ कर आयोजित कैंप में अवश्य भाग लें, ताकि आप अपना फार्मर रजिस्ट्री आईडी आसानी से बना सकें और इसके तहत मिलने वाले लाभ से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने संबंधित कर्मियों से इस कार्य को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजकिशोर, सहायक निदेशक (शष्य) सह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सदर मुंगेर, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, मुंगेर, कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, जन प्रतिनिधिगण, जानकीनगर राजस्व ग्राम के किसान आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।