Munger Transport Corporation Receives Six New Buses to Enhance Services मुंगेर को मिली छह नई डीलक्स बसें, यात्रियों को होगी सहूलियत, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger Transport Corporation Receives Six New Buses to Enhance Services

मुंगेर को मिली छह नई डीलक्स बसें, यात्रियों को होगी सहूलियत

मुंगेर पथ परिवहन निगम को छह नई बसें मिली हैं, जिससे बसों की संख्या 11 से बढ़कर 17 हो गई है। नई बसें पूर्णिया, नवादा, सुपौर-जमुआ और संग्रामपुर के लिए चलायी जाएंगी। इससे यात्रियों को सुविधा और निगम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 18 May 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर को मिली छह नई डीलक्स बसें, यात्रियों को होगी सहूलियत

मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पथ परिवहन निगम, मुंगेर को छह नई बसें मिली है। 42 सिटेट डीलक्स बसें मुंगेर आ गई है। दो से तीन दिनों में परमिट मिलते ही ये बसें चलायी जाएगी। छह नई बसें मिलने से यहां संचालित बसों की संख्या 11 से बढ़कर 17 हो गई है। नई बसों में एक पूर्णियां, एक नवादा, दो मुंगेर जिला अंतर्गत सुपौर-जमुआ एवं दो बसें संग्रामपुर के लिए चलायी जाएगी। इससे निगम के राजस्व में वृद्धि होने के साथ यात्रियों को भी सहूलियत होगी। पथ परिवहन निगम मुंगेर प्रतिष्ठान को पिछले वर्ष दिसंबर में भी दो नई बसें मिली थी। दो बसें मिलने के बाद भी मुंगेर प्रतिष्ठान की अधिकांश बसें पुरानी रहने के कारण मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर, खड़गपुर, गौरवडीह रूट में ही बसें चलायी जा रही थी।

नई बसें मिलने पर से अब नई रूटों पर बसें चलायी जाएगी। पूर्णियां एवं नवादा के लिए दो-दो एवं संग्रामपुर एवं सुपौर-जमुआ के लिए दो-दो बसें चलायी जाएगी। अभी इन रूटों पर परिवहन निगम की एक भी बस नहीं चल रही है। नई बसें चलने से यात्रियों को सुविधा होगी। सबसे अधिक फायदा संग्रामपुर एवं सुपौर-जमुआ के लोगों को जिला मुख्यालय आने में सुविधा होगी। महिलाओं के लिए चलेगी पिंक बसें: बड़े शहरों की तरह ही अब मुंगेर में भी महिलाओं के लिए पिंक बसें चलेगी। प्रतिष्ठान अधीक्षक विजय यादव ने बताया कि पहले लॉट में पटना, मुजफ्फरपुर, गया को पहले लॉट में पिंक बसे मिली है। दूसरे लॉट में अगले महीने मुंगेर को भी दो-तीन पिंक बसें मिलने की उम्मीद है। जर्जर भवन में चल रहा है कार्यालय: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम मुंगेर की ओर से तीन दशक पूर्व तक रांची,, टाटा, धनबाद, बोकारो, पटना, देवघर आदि जगह के लिए बसें चलती थी। लेकिन धीरे-धीरे प्रतिष्ठान का खस्ता हाल होता चला गया। बसों की संख्या सिमटकर रह गयी तो कार्यालय एवं स्टैंड भवन एवं प्रतीक्षालय जर्जर हो गयी। यात्रियों को बस स्टैंड में बैठने तक की जगह नहीं है। तेज धूप एवं बारिश होने पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजस्व में होगी वृद्धि: छह नई बसें नये रूटों पर चलने से जहां यात्रियों को सुविधा होगी, वहीं निगम के राजस्व में वृद्धि होगी। मुंगेर परिवहन निगम को वर्तमान में करीब 25 लाख का राजस्व प्राप्त हो रहा है। छह नई बसें चलने से राजस्व में और वृद्धि होगी। कोट: पथ परिवहन निगम मुंगेर को छह नई बसें मिली है। एक-एक बस पूर्णिया, नवादा और दा-दो बसें सुपौर-जमुआ एवं संग्रामपुर के लिए चलायी जाएगी। परमिट पास हो चुका है। दो से तीन दिनों में परमिट मिलते ही समय निर्धारण कर नई बसें चलायी जाएगी। अगले महीने महिलाओं के लिए पिंक बसें भी मिलने की उम्मीद है। -विजय यादव, प्रतिष्ठान अधीक्षक, मुंगेर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।