Munger Weather Update Cloudy Skies Rain Forecast Humidity Increases हल्की पूर्वी हवा के साथ बादलों ने आसमान में डाले रहा डेरा, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger Weather Update Cloudy Skies Rain Forecast Humidity Increases

हल्की पूर्वी हवा के साथ बादलों ने आसमान में डाले रहा डेरा

मुंगेर में रविवार को मौसम बदली भरा रहा, सुबह से बादल छाए रहे और हल्की धूप भी निकली। दोपहर बाद हल्की वर्षा हुई जिससे उमस बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 27°C और अधिकतम 34°C रहा। मौसम विभाग ने आज भी वर्षा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 26 May 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
हल्की पूर्वी हवा के साथ बादलों ने आसमान में डाले रहा डेरा

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में रविवार को भी मौसम बदली भरा रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। इसके साथ ही हल्की पूर्वी हवा भी चलती रही। मुंगेर सदर प्रखंड के नौवागढ़ी क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की वर्षा भी हुई। वर्षा के बाद उमस में और वृद्धि हो गई। इन सबके बीच अनुमान के अनुरूप अधिकतम तापमान में कमी तो हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में आसमान में छाए बादलों के बीच निकली हल्की धूप से उमस में वृद्धि हुई। उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। लेकिन सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत रूप से सुहाना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की अधिकतम गति 10 किमी प्रति घंटा रही तथा 2 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी मुंगेर के आसमान में बादल छाए रहने और जिले में 10 मिमी तक वर्षा होने के साथ हल्की पूर्वी हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। हवा की अधिकतम गति 10 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इसके साथ ही आज अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। ऐसे में मुंगेर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान पूर्ववत् 27 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना रह सकता है। कहते हैं वैज्ञानिक: मुंगेर का वर्तमान मौसम मानसून पूर्व वर्षा की तरह व्यवहार कर रहा है। जिले में आगामी दो-तीन दिन और वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और बादलों की गरज के साथ तेज हवा भी चल सकती है। मुंगेर के नागरिक मौसम की स्थिति को देखते हुए ही अपने घरों से बाहर निकलें। - मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।