खेल पहचान योजना मशाल-2024 कार्यक्रम का आयोजन आज से
बिहार खेल विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 'मशाल-2024' खेल पहचान योजना का आयोजन किया जा रहा है। सभी सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएँ...

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग, बिहार खेल विभाग, बिहार एवं खेल प्रधिकरण के संयुक्त तत्वधान में खेल पहचान योजना मशाल-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सभी सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों का पंजीयन आधिकारिक वेब पोर्टल पर करा लिया गया है। जिसके उपरांत विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता दिनांक-25,26 एवं 27 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित है। इसके तहत विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एपीओ संजय सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में कुल पांच इवेंट जैसे एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, एवं बॉलीबॉल (अंडर 14 एवं अंडर 16 बालक एवं बालिका) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन को ले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका एवं संबंधित सभी शारीरिक शिक्षकों स्वास्थ्य अनुदेशकों व नामित शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि इस संयुक्तादेश के साथ संलग्न "मशाल-2024" प्रतियोगिता के मार्ग दर्शिका के अनुरूप सभी सरकारी विद्यालयों में दिनांक 24, 25, एवं 26 अप्रैल 2025 तक विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं को ससमय सफलतापूर्ण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।